जिला बदर अभियुक्त को पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार
जिला बदर अभियुक्त को पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार
मथुरा । थाना मांट क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त करन उर्फ करनवीर (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र ओवरन निवासी ग्राम हैं, खण्ड जाबरा थाना मांट को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव से गिरफ्तार कर लिया है ।(34).jpg)
अभियुक्त करनवीर को जिलाधिकारी के आदेश 21 अप्रैल को छह माह के लिए जिला बदर किया गया था, आदेश का उल्लंघन करने और छह माह की अवधि पूरी होने से पहले ही जनपद की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर लिया, नियमों के उल्लंघन पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मांट पर उत्तर प्रदेश गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, उप निरीक्षक विजन सिंह और उप निरीक्षक संजीव कुमार शामिल रहे ।







.jpeg)









