राधाष्टमी : 160 बसों का होगा संचालन, रिजर्व में रहेंगी 40 बस
राधाष्टमी : 160 बसों का होगा संचालन, रिजर्व में रहेंगी 40 बस
-जिला प्रशासन ने जताई 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की सम्भावना
मथुरा । राधाष्टमी के पर्व पर 25 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंच सकते हैं, जिला प्रशासन इसी को केन्द्र में रखकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है, मेले के पूरे क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है जबकि बरसाना के संकरे मार्गों को देखते हुए 38 होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं, यहां से श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से श्रीजी मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा, श्रद्धालुओं के लिए श्रीजी गेट, पीली कोठी और लाड़ो गेट से प्रवेश तथा जयपुर मंदिर मार्ग से निकास की व्यवस्था रहेगी, भीड़ को एकल दिशा में संचालित किया जाएगा जिससे दर्शन व्यवस्था सुगम बनी रहे ।
ब्रजभूमि के बरसाना में 18 और 19 सितंबर को आयोजित होने वाले राधाष्टमी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं, इस बार करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था का विशेष खाका तैयार किया गया है, ब्रज का प्रमुख पर्व राधाष्टमी मनाने के लिए दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं, इसी क्रम में राधाष्टमी पर्व को लेकर परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं ।(35).jpg)
आगामी 18 और 19 सितंबर को बरसाना में होने वाले राधाष्टमी पर्व पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा 160 बसों के संचालन की तैयारी की गई है, इसके अलावा निगम ने 40 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में रखने का फैसला किया है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल मार्गों पर उतारा जा सके, इस संबंध में मथुरा डिपो के केंद्र प्रभारी जयप्रकाश शुक्ला ने बताया कि राधाष्टमी पर बरसाना व आसपास के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ने की संभावना है, उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए बसों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, यदि बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है तो बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि किसी भी भक्त को यात्रा में असुविधा का सामना न करना पड़े ।







.jpeg)









