स्वामी हरिदास महोत्सव में दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

स्वामी हरिदास महोत्सव में दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति
-18 सितंबर से शुरू होगा स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव
  वृंदावन (मथुरा) । श्री राधाष्टमी और स्वामी हरिदास जी के आविर्भाव दिवस के शुभ अवसर पर दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है, यह महोत्सव आगामी 18, 19 सितम्बर को रमणरेती स्थित वन महाराज कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में देश के कई नामचीन और प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे ।
  रविवार को पत्रकार वार्ता में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि स्वामी हरिदास जी ने अपनी अलौकिक स्वर साधना से पूरे विश्व को भारतीय संगीत के ज्ञान से परिचित कराया और ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज जैसी अलौकिक छवि दी, उन्होंने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति और संगीत से प्रेम करने वालों के लिए एक अद्भुत उपहार बताया, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि इस मंच पर पिछले ढाई दशक से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं, उन्होंने आशा जताई कि आगामी वर्ष में सांसद व नृत्य कलाकार हेमा मालिनी भी इस मंच से अपनी भावांजलि अर्पित करेंगी, इस दो दिवसीय महोत्सव में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2018671
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.