कृष्णा नगर में चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश
कृष्णा नगर में चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश
मथुरा । ब्रज की पवित्रता और सुंदरता को बनाए रखने के संकल्प के साथ व्रज वैभव अभियान के अंतर्गत भांजनी सदमेे, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में कृष्णा नगर क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया, अभियान में करीब 250 स्वयंसेवकों और नगर निगम के 100 कर्मचारियों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।(51).jpg)
स्वच्छता अभियान से पूर्व नगर निगम सभागार में हार्टफुलनेस द्वारा सामूहिक ध्यान सत्र आयोजित किया गया, ध्यान के बाद स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात नगर निगम कार्यालय से स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई, जो राधा नगर होते हुए कृष्णा नगर मार्केट तक चला, बड़ी संख्या में स्वयंसेवक हाथों में स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे और सफाई के साथ स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों को जागरूक किया ।
हार्टफुलनेस समन्वयक निशांत शर्मा ने कृष्णा नगर मार्केट में दुकानदारों से संवाद किया और उन्हें दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने तथा कूड़ा सड़क पर न फेंकने के लिए प्रेरित किया, कहा कि व्रज की स्वच्छता केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है, अभियान में मथुरा, आगरा, दिल्ली, मेरठ, भोपाल सहित आसपास के विभिन्न शहरों से स्वयंसेवक पहुंचे, कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, डीएन शुक्ला, ओपी सोलंकी, लखन सिंह, योगेंद्र सिंह, ब्रज मोहन शर्मा, कैलाश चंद, मनोज चौकसे, सगून शर्मा, उषा कौशवाह, मीनाक्षी राजपूत, शरणांश शर्मा, सतीश पालिवाल, मनोज कुमार शर्मा, हितेश, सोवेंद्र त्यागी, राखी त्यागी, सचिन अग्रवाल, ममता यादव, दीपक जोशी, निकुंज राणा, अजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, नगर निगम कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।







.jpeg)











