फाउंडेशन ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
फाउंडेशन ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
मथुरा । श्री राम कृष्ण फाउंडेशन द्वारा मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल परिसर में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया, शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इस दौरान सैकड़ों नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया, शिविर में कृष्णा डायग्नोस्टिक लैब के हेड गजराज राघव की टीम का विशेष सहयोग रहा। (49).jpg)
विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभम शर्मा ने भी सहयोग प्रदान किया, संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि फाउंडेशन स्वास्थ्य सेवा के साथ अन्नदान, गौसेवा, वस्त्र-कंबल वितरण, वृद्ध एवं बाल सेवा, धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन और पौधारोपण जैसे जनसेवा कार्य भी कर रहा है। इस अवसर पर संस्थापक एवं सचिव ठाकुर तेजपाल सिंह, अध्यक्ष पुष्पेंद्र बैरागी, उपाध्यक्ष रितिक, महामंत्री मनोज ठाकुर, सह-महामंत्री मुकेश राघव, कोषाध्यक्ष शिवम सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे ।







.jpeg)











