महानियंत्रक से मिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
महानियंत्रक से मिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
मथुरा । अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने औषधि महानियंत्रक से मुलाकात कर देश की दवा एवं फार्मेसी व्यवस्था में सुधार से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं, संगठन ने दवाओं की बिक्री और वितरण में पंजीकृत फार्मासिस्टों की भूमिका सुनिश्चित करने के साथ ही शेड्यूल के को समाप्त करने की मांग की ।(52).jpg)
एसोसिएशन ने कहा कि शेड्यूल के प्रावधानों का दुरुपयोग होने से कई स्थानों पर गैर-पेशेवर लोगों द्वारा दवाओं की बिक्री की जा रही है, इससे मरीजों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है, मांग की कि दवा बिक्री व्यवस्था को सख्त करते हुए योग्य एवं पंजीकृत फार्मासिस्टों की भूमिका सुनिश्चित की जाए, बैठक में अस्पतालों में दवा वितरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया, आरोप लगाया कि कई सरकारी और निजी अस्पतालों में अप्रशिक्षित कर्मचारियों के माध्यम से मरीजों को दवाएं वितरित की जा रही हैं ।
संगठन ने दवा वितरण का काम पंजीकृत फार्मासिस्टों से कराए जाने को अनिवार्य करने की मांग की, ताकि दवा संबंधी गलतियों पर रोक लगाई जा सके, एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार महानियंत्रक औषधि ने संगठन की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उचित स्तर पर विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया, प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।







.jpeg)











