चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने यूपी बटालियन एनसीसी का किया विजिट

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने यूपी बटालियन एनसीसी का किया विजिट
  मथुरा । 11 यूपी बटालियन एनसीसी के लिए आज का दिन विशेष एवं गौरवपूर्ण रहा, जब चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेजर जनरल ए0के0 अवस्थी ने बटालियन का विजिट कर प्रशिक्षण व्यवस्था, आधारभूत संरचना एवं एनसीसी गतिविधियों का अवलोकन किया, उनके आगमन पर 11 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रांत त्यागी, सेना मेडल द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत व अगवानी की गई, विजिट के दौरान मेजर जनरल ए0के0 अवस्थी को बटालियन के लेआउट एवं उपलब्ध आधारभूत संरचना की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही बटालियन में संचालित ड्रोन प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के संबंध में भी उन्हें ब्रीफिंग प्रदान की गई । 
  उन्होंने बटालियन की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा भविष्य में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं आवश्यक सुधारों के संबंध में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रांत त्यागी से विस्तार से जानकारी प्राप्त की, मेजर जनरल श्री अवस्थी ने बटालियन के परमानेंट इंस्ट्रक्टर स्टाफ, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स तथा सिविलियन स्टाफ के साथ व्यक्तिगत संवाद किया, उन्होंने कैडेट्स को अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग राष्ट्र की प्रगति में करने के लिए प्रेरित किया, विजिट के दौरान मेजर जनरल ए.के. अवस्थी ने बटालियन परिसर में उपलब्ध सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना का भी अवलोकन किया। 
  उन्होंने बटालियन की वर्तमान आवश्यकताओं एवं भविष्य में होने वाले सुधारों के संबंध में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रांत त्यागी से चर्चा की, बटालियन के विकास एवं आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, मेजर जनरल ए.के. अवस्थी द्वारा बटालियन को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया, उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर, सूबेदार मेजर एवं एनसीसी कैडेट्स के साथ संवाद करते हुए सहयोग प्रदान किया ।  
  इस दौरान बटालियन के वरिष्ठ एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स में मेजर नूतन कुमार, कैप्टन अतुल शर्मा, कैप्टन गोविंद, सेकंड ऑफिसर हुकम सिंह प्रजापति, लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार, लेफ्टिनेंट शिवशंकर  कोन्तेय, लेफ्टिनेंट अभिषेक सोलंकी, लेफ्टिनेंट राजेश, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह, सूबेदार सुखविंदर सिंह, सहित बटालियन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मेजर जनरल ए.के. अवस्थी का 11 यूपी बटालियन एनसीसी का यह विजिट बटालियन के लिए न केवल गौरव का विषय रहा, बल्कि भविष्य के विकास, प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार एवं कैडेट्स के मनोबल को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण अवसर भी सिद्ध हुआ। 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2028153
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.