बरसाना : स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता जनजागरूकता अभियान
बरसाना : स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता जनजागरूकता अभियान
-कीर्ति मंदिर से बस स्टैंड तक चलाया गया अभियान, ध्यान का भी दिया संदेश
बरसाना । ब्रज की पवित्र भूमि को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रज वैभव अभियान के अंतर्गत बरसाना में व्यापक स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया, अभियान में करीब 150 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम और हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में अभियान की शुरुआत कीर्ति मंदिर से हुई। .jpg)
स्वयंसेवकों ने कीर्ति मंदिर से बस स्टैंड तक मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया, स्थानीय नागरिकों तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, इस दौरान “हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” के संदेश के साथ लोगों से ब्रज की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई, अभियान में मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, इगलास सहित आसपास के विभिन्न हार्टफुलनेस केंद्रों से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया, विभिन्न क्षेत्रों के स्वयंसेवकों की सहभागिता ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया ।
स्वच्छता अभियान के बाद सभी स्वयंसेवक हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र, संकेत वन पहुंचे, जहां सामूहिक ध्यान किया, स्वच्छता, सेवा और ध्यान के इस समन्वय ने कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार के साथ आध्यात्मिक संदेश भी दिया, कार्यक्रम में हार्टफुलनेस के जोनल समन्वयक रमेश वर्मा, सीसी भाई सुरेंद्र शर्मा, यतेंद्र, महेश, सुभाष, ऋषि तोमर, जितेंद्र सिंह, संदीप खन्ना, प्रीतम सिंह, सतीश पालीवाल सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे, ब्रज वैभव अभियान के माध्यम से ब्रज की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।



















