यमुना में डूबा उत्तराखंड का श्रद्धालु, किया जा रहा है रेस्क्यू

यमुना में डूबा उत्तराखंड का श्रद्धालु, किया जा रहा है रेस्क्यू 
  वृंदावन । उत्तराखंड से परिवार के साथ मथुरा वृंदावन दर्शनों को आया युवक स्नान के दौरान यमुना के गहरे पानी में समा गया, बताया जा रहा है कि हर्ष बिष्ट (18) पुत्र रणजीत सिंह बिष्ट निवासी उत्तराखंड, अपने भाई-बहनों सहित छह परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर मथुरा आए थे, परिवार ने पहले बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर में दर्शन किए ।
  उसके बाद वृंदावन पहुंचकर जुगल घाट पर यमुना स्नान करने लगा, स्नान के दौरान हर्ष का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया, उसे डूबता देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई, मौके पर मौजूद एक साधु ने तुरंत यमुना में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी, हादसे के बाद हर्ष की बहन ने आरोप लगाया कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक गोताखोर या रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची, उनका कहना है कि स्थानीय नाविक ही स्टीमर की सहायता से युवक की तलाश में जुटे रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2028144
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.