एनसीआरईएस की दो दिवसीय पीएनएम बैठक हुई संपन्न
एनसीआरईएस की दो दिवसीय पीएनएम बैठक हुई संपन्न
मथुरा । डीएमआर के साथ एनसीआरईएस की दो दिवसीय पीएनएम बैठक संपन्न हुई, कर्मचारियों की समस्याओं पर मिला समाधान का आश्वासन मिला, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज संघ के साथ यह बैठक 17 और 18 सितम्बर को आयोजित हुई, बैठक में मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष एजेंडा आइटम और आउट ऑफ एजेंडा दोनों पर विस्तृत चर्चा हुई, संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न शाखाओं से जुड़ी कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन के सामने प्रमुखता से रखा। .jpg)
सभी प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी शाखा की लंबित मांगें, स्टाफ सुविधाएं, पदोन्नति, ट्रांसफर, क्वार्टर, सेफ्टी से जुड़े मुद्दे डआरएम के समक्ष रखे, मंडल रेल प्रबंधक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संघ को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र समाधान कराया जाएगा, बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष पी.के. सोनी, मंडल अध्यक्ष दीपक गोयल, मंडल सचिव अरुण शर्मा, जी.एस. शर्मा, शैलेश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, सी.एच. सारस्वत, वंदना गुप्ता, गबरू, देवेंद्र जादौन, दिनेश शर्मा, सीमा सिंह, अभिनव पांडे, प्रभाव सिंह, महेश मीना, मनोज सिंह, खजान सिंह, दुली चंद, कुलदीप कुमार, प्रीतम सिंह, राधे श्याम मीणा उपस्थित रहे ।



















