जीआरपी ने पकड़ी 2 महीने के बच्चे के साथ संदिग्ध महिला
जीआरपी ने पकड़ी 2 महीने के बच्चे के साथ संदिग्ध महिला
-जीआरपी ने कब्जे में लिया बच्चा, बाल कल्याण समिति को सौंपा
मथुरा । रेलवे जंक्शन पर जीआरपी ने भवानी मंडी, जिला झालावाड़, राजस्थान निवासी एक महिला को उस समय पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जब वह गोद में दो महीने के बच्चे को लेकर कहीं जाने की फिराक में थी, जीआरपी की पूछताछ में संदेह बढता चला गया, इसके बाद जीआरपी ने बच्चे को महिला से लेकर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया, बच्चे को लेकर पडताल जारी है । .png)
जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर एक महिला दो माह के बच्चे को लेकर ट्रेन का इंतजार करती दिखाई दी, महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उससे पूछताछ शुरू की, पूछताछ में महिला ने खुद को भवानी मंडी, जिला झालावाड़, राजस्थान निवासी बताया, पुलिस ने जब महिला से बच्चे के बारे में जानकारी मांगी तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, महिला ने बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है और यह बच्चा उसे किसी अज्ञात महिला ने दिया है ।
हालांकि वह न तो उस महिला का नाम-पता बता सकी और न ही बच्चे को सौंपे जाने की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दे पाई, महिला के बयानों में विरोधाभास और बच्चे के संबंध में स्पष्ट जानकारी नही मिलने पर जीआरपी ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया, पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया है, जीआरपी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा किसका है और उसे महिला तक पहुंचाने वाली अज्ञात महिला कौन है ? मामले की जांच जारी है ।



















