जनपद के विभिन्न थानों से गुम हुए थे 543 मोबाईल, हुए बरामद

जनपद के विभिन्न थानों से गुम हुए थे 543 मोबाईल, हुए बरामद 
-वृंदावन, गोवर्धन में सबसे ज्यादा गुम हुए मोबाइल, दो करोड कीमत के मोबाइल बरामद
  मथुरा । सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सर्विलांस सेल ने विभिन्न थाना क्षेत्र से गुम हुए 543 मोबाइल फोन जिनकी कुल कीमत लगभग दो करोड़ को बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किया, रविवार को जनपद के विभिन्न विभिन्न थानों से 12 मई से 30 सितम्बर के बीच गुम हुए मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सर्विलांस सैल व थानों पर गठित सीईआईआर टीमों द्वारा जनपद के सीमावर्ती राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुये 543 मोबाईल फोन कुल कीमत लगभग दो करोड रूपये बरामद किये गये ।
   मोबाइल स्वामियों द्वारा मोबाइल फोन पाकर मथुरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी, जनपद के थानों द्वारा थाना स्तर से ही मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये मोबाइलों की संख्या 311 है व शेष 232 मोबाइलों को उनके स्वामियों को सूचना देकर नामित अधिकारी द्वारा सुपुर्द किये जाएगें, मोबाइल बरामदगी में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपेक्षानुसार सहयोग किया गया, थाना वृंदावन में 140,  गोवर्धन थाने मे 72, पर्यटन थाने में 64, महावन से 10, सुरीर में 11, सदर बाजार में 10, कोतवाली में 42, शेरगढ में 8, कोसीकला में 39,  मगोर्रा में 7, जैंत में 22, फरह में 7, हाइवे में 20, राया में 6,  छाता में 15, बरसाना में 5, गोविन्द नगर में 15, मांट में 4, रिफाइनरी में 15, नौहझील में 4, बल्देव में 14, साइबर थाने में 1, जमुनापार में 12 मोबाइल बरामद हुए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2045461
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.