मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर लगाये गये लैंस

मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर लगाये गये लैंस
-वात्सल्य ग्राम में लगाया गया दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
  मथुरा । वात्सल्य ग्राम स्थित प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन श्रीमती दुर्गा देवी लादूराम मनीरामका की पुण्य स्मृति में श्री नथमल लादूराम मनीरामका चौरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई द्वारा लगाया गया जिसका शुभारंभ साध्वी ऋतंभरा एवं मुख्य अतिथि स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर स्वामी राधा प्रसाद देवजू महाराज द्वारा दीप प्रज्जलन कर किया गया, शिविर के हरिप्रसाद अग्रवाल ने अतिथियों का माला एवं पटुका पहना कर स्वागत किया ।
   साध्वी ऋतंभरा ने औषधि वितरण करते हुए कहा कि परमार्थ से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, परमार्थ के लिए की गई सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, धन की तीन गतियां होती हैं जिसमें  दूसरों की सेवा में लगाया हुआ धन सद्गति सद्गति को प्राप्त होता है, आंख हमारे शरीर का अमूल्य एवं महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि बिना नेत्र ज्योति के भरापूरा इंसान भी पराधीन ही रहता है, हरिप्रसाद अग्रवाल ने मुंबई से आकर 256 लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान की है वह उनकी अक्षय कमाई है। 
   मुख्य अतिथि स्वामी राधा प्रसाद देवजू महाराज ने कहा कि मुंबई से वृंदावन आकर लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करना एक बड़ा पुण्य का कार्य है, साध्वी  ऋतंभरा द्वारा किए गए कार्य वन्दनीय हैं, विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश मिश्रा एडवोकेट मुंबई ने कहा कि हिंदू धर्म में सेवा को सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण माना है हमारी सनातन संस्कृति में परहित सर्व धर्म नहि भाई के सिद्धांतों को माना जाता है, नेत्र शल्य चिकित्सा का शिविर इसी सेवा का एक भाग है। इस अवसर पर रोहित रोगियों को भोजन एवं आवास की निरूशुल्क व्यवस्था की गई, संजय भैया, महेश खंडेलवाल स्वामी सत्यशील,साध्वी सत्य श्रुति, साध्वी सत्य कीर्ति साध्वी सत्य निष्ठा कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी अग्रवाल आदि की विशेष उपस्थिति रही ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2045452
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.