कलश यात्रा और हवन यज्ञ से दीनदयाल मेले का होगा शुभारंभ

कलश यात्रा और हवन यज्ञ से दीनदयाल मेले का होगा शुभारंभ 
-रंगोली, शंख वादन, विशेष रसिया, राष्ट्रीय नृत्य नाटिका का होगा प्रस्तुतीकरण
   फरह । दीनदयाल धाम में बुधवार सुबह से स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कृति का महाकुंभ बनेगा, पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला के पहले दिन सुबह कलश यात्रा निकलेगी, हवन होगा, शंख वादन, विशेष बम रसिया और राष्ट्रीय नृत्य नाटिका का प्रस्तुतीकरण होगा जबकि रात को रसिया दंगल का आयोजन होगा, महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा ने बताया कि दीनदयाल धाम में बुधवार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में चार दिवसीय महोत्सव मेला का शुभारंभ होगा, सुबह सात बजे विद्यालय घोष के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी, इसके बाद मंदिर परिसर में सुबह 8ः30 बजे मंदिर परिसर में हवन का आयोजन होगा ।
 मेला समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि पहले दिन सुबह प्रदर्शनी स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी, 9ः30 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राएं सहभागिता करेंगी, दोपहर तीन बजे से मुख्य पंडाल में संत और गुरुजनों की उपस्थिति में स्मृति महोत्सव मेला का शुभारंभ होगा जिसमें विशेष आकर्षण श्री कृष्णा शर्मा और उनकी टीम का शंख वादन रहेगा, शाम पांच से राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य नाटक का आयोजन नोएडा की अनु सिन्हा और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा जबकि 6ः30 बजे विद्या मंदिर के विद्यार्थी रंगमंचीय कार्यक्रम का प्रस्तुत करेंगे।  
   मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मुख्य पंडाल में रात्रि 10 बजे से रसिया दंगल का आयोजन होगा, कार्यक्रम संयोजक बबिता पाठक, प्रधान विमलेश, नरेंद्र पाठक, कपिल शर्मा, दुर्गेश पाठक, विमलेश गौड़, रीना सिंह, कमलेश चौहान, राधेश्याम, कन्हैयालाल अग्रवाल, नीरज कुमार गर्ग, शिवकुमार, योगेश आभा और राजेंद्र प्रसाद शर्मा, देवी प्रसाद पाठक, भवानी शंकर पचौरी, राधा दर्शन पचौरी, विजय पाठक, राजेश शुक्ला, सम्राट शुक्ला, ओमप्रकाश निषाद, संतोष पाठक, दुर्गेश पाठक, शशिकांत, सुनील पाठक, ब्रजेश पचौरी आदि ने लोगों से मेला में सहभागिता करने की अपील की है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2047643
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.