महिला प्रकोष्ठ ने बच्चों को वितरित कीं जरूरत की वस्तुएं
महिला प्रकोष्ठ ने बच्चों को वितरित कीं जरूरत की वस्तुएं
मथुरा । श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को अग्रसेन जयंती समारोह के द्वितीय दिवस के अवसर पर कल्याण करोति विद्यालय में सभी बच्चों को उनके जरूरत की सामग्री कॉपी किताब पेन कलर खाने का आइटम समोसे, फ्रूटी, इमरती, बिस्किट, चिप्स सभी बच्चों को महिला मंडल द्वारा भेंट की गई, कल्याण करोति विद्यालय में बच्चों से मिलकर सभी को बहुत आनंद आया, मंडल की सभी बहनों ने खूब भर-चढ़कर भाग लिया।.png)
कल्याण करोति की ऑनर बृजेश शर्मा ने बताया कि वहां वह सभी बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ उनको आगे रोजगार के माध्यम के तरीके भी सिखाती है, जैसे वहां बच्चे मोमबत्तियां बनाते हैं बैग बनाते हैं क्रोशिया के आइटम सिखाती है जिसमें निर्देशिका ममता बिंदल अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मंत्री प्राची बंसल, कोषाध्यक्ष सुनीता चोकसी, संरक्षिका पुष्पा अग्रवाल, अर्थ संयोजिका मीता अग्रवाल, सुनीता सिंघल, नीलम अग्रवाल, बीना अग्रवाल, ज्योति चौधरी, तृप्ति अग्रवाल, माया रानी, गीता जैन, मिनाली बंसल, राधिका धारा, बबीता बंसल, अंशुल नीता अग्रवाल उपस्थित रही ।













