एसएसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी, दिए सख्त निर्देश

एसएसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी, दिए सख्त निर्देश
  मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई, गोष्ठी में जनपद के समस्त अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने प्रतिभाग किया, बैठक के दौरान एसएसपी श्लोक कुमार ने जनपद में अपराध की स्थिति एवं पुलिस कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
   उन्होंने लंबित विवेचनाओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया, एसएसपी ने अधिकारियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, साथ ही आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को लेकर भी निर्देशित किया गया, बैठक में अधिकारियों से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2047650
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.