गेट बंद कॉलोनी के बंद फ्लैट में हुई लाखों की चोरी

गेट बंद कॉलोनी के बंद फ्लैट में हुई लाखों की चोरी
   वृंदावन । थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित कान्हा माखन गेट बंद सोसाइटी में चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए, सोमवार आधी रात चोरों ने धाम-6 अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 504 का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया ।
  फ्लैट मालिक बांके बिहारी गौड़ भारतीय सेना में तैनात हैं और इस समय दिल्ली में ड्यूटी पर थे, वहीं उनकी पत्नी पिछले आठ दिनों से बीमार सास की देखभाल के लिए गांव गई हुई थीं, इसी दौरान चोरों ने बंद फ्लैट को निशाना बनाया, मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने फ्लैट का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी परिजनों को दी, सूचना मिलते ही अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी रोहित तेवतिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की ।
  पुलिस द्वारा सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके, पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, गौरतलब है कि सुरक्षा गार्डों और ऊंची बाउंड्री से घिरी गेट बंद सोसाइटी में चोरी की इस वारदात से निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2047647
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.