यमुना एक्सप्रेस वे पर लापरवाही बनी हादसे की बड़ी बजह, दो की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर लापरवाही बनी हादसे की बड़ी बजह, दो की मौत
-दो पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत, सड़क पर खड़ी गाड़ी बनी दो लोगों के लिए काल
  मथुरा । यमुना एक्सप्रेस वे पर लापरवाही फिर बड़े हादसे का कारण बनी है, खराब हुए वाहन के पास सड़क किनारे खड़े दो लोगों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया, दोनों लोगों की अस्पताल में मौत हो गई, यमुना एक्सप्रेस वे पर खडे वाहन में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन के टकरा जाने से लगातार हादसे हो रहे हैं, इसके बाद भी जिम्मेदार लोग लगातार इस बात को नजर अंदाज कर रहे हैं।  
   पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त शिव शंकर और इंदल निवासी ग्राम मानपुर जिला सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया जिसके बाद यातायात सुचारु हो गया, नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात माइलस्टोन 63 के समीप दो मैक्स पिकअप की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई ।
  मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप का एक्सल टूटने के कारण वह बीच सड़क पर खड़ी थी, इसी दौरान पीछे से आई दूसरी पिकअप ने उसमें टक्कर मार दी, हादसे में एक्सल टूटी मैक्स पिक अप के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि हादसे के बाद दूसरी पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है व सूचना परिजनों को दी है, दूसरी पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं ।
   पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम से माइलस्टोन 63 पर गांव अवाखेड़ा और कटैलिया के बीच आगरा से नोएडा की ओर सड़क हादसे की सूचना मिली, थाना प्रभारी अंजीश कुमार और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जांच में पता चला कि एक मैक्स पिकअप का एक्सल टूटने के कारण वह बीच सड़क पर खड़ी थी, दुर्घटना करने वाली पिकअप का चालक मौके से फरार है, पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2085831
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.