विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मथुरा । आरसीए बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 अंजुबाला अग्रवाल सहित सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनार्दन शर्मा रहे ।(54).jpg)
विशिष्ट अतिथियों में दुर्गेश त्रिपाठी (यूथ आइकन, लखनऊ), वेद प्रकाश पाण्डेय (खेल प्रतिभा), ज्ञानेश सिंह राणा, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ0 अशोक कौशिक, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ0 नवीन अग्रवाल उपस्थित रहे, युवा संवाद सत्र में छात्राओं ने एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा, उसकी उपयोगिता एवं भारतीय लोकतंत्र पर उसके संभावित प्रभावों के संबंध में जिज्ञासाएं व्यक्त कीं ।(52).jpg)
साथ ही लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका व युवाओं द्वारा मतदान के समय किन आधारों पर अपने जनप्रतिनिधि का चयन किया जाना चाहिए, जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न भी उठाए गए, मुख्य अतिथि ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया, प्राचार्या प्रो0 अंजु बाला अग्रवाल ने अतिथियों, आयोजक संस्थाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम का संचालन अंजलि द्वारा किया गया ।















