यातायात माह का हुआ शुभारंभ, सड़क हादसों में कमी लाने का प्रयास

यातायात माह का हुआ शुभारंभ, सड़क हादसों में कमी लाने का प्रयास
-डीएम, एसएसपी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम, विभिन्न वर्गों के लोग रहे मौजूद
   मथुरा । दो नवंबर यातायात माह की शुरुआत हो गई, जिलाधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर एवं अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की, यातायात माह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ।
   पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है, इसके तहत हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी, इस दौरान छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया, ‘ऐ भाई, जरा देख के चलो’ की प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने समझाया कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है ।
   कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया, अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों का बुके देकर स्वागत किया गया, नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की, साथ ही अभिभावकों को संदेश दिया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नही दें, विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है, अधिकारियों ने शहरवासियों से सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2085834
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.