सुरक्षित नहीं है लोहे की पाइप के जुगाड़ का पटाखा, जा सकती है जान
सुरक्षित नहीं है लोहे की पाइप के जुगाड़ का पटाखा, जा सकती है जान
- गंधक-पोटाश का मसाला भरकर पटाखे चला रहा था युवक, हालत गंभीर, जयपुर रेफर
मथुरा । लोहे की पाइप से बनाया गया 100 से 200 रुपये में मिल रहा जुगाड़ पटाखा सुरक्षित नहीं है, आप की जान भी जा सकती है, पाइप के फटने से कई लोगों की मौत हो गई है, इसके बावजूद लोग इसका उपयोग कर रहे हैं, इस पटाखे की वजह से सौंख कस्बे का एक 17 वर्षीय किशोर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है, नाल फटने से किशोर कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गया ।(86).jpg)
धमाका इतना जबरदस्त था कि उसके हाथ और आंख में गंभीर चोटें आई हैं, शरीर पर भी गहरे जख्म हुए हैं, गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है, अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोर का प्राथमिक उपचार किया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, किशोर की हालत नाजुक बताई जा रही है, हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिवार के लोग किशोर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं ।.png)
बाजारों में बिक रही लोहे की पटाखा नालों की बिक्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजारों में इस तरह की खतरनाक लोहे की नालें खुलेआम बेची जा रही हैं, इनकी बिक्री करने वालों के पास लाइसेंस है या नहीं, इनकी गुणवत्ता और सुरक्षा की कोई जांच होती है या नहीं, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं, लोगों का कहना है कि बिना किसी प्रभावी निगरानी के ऐसी खतरनाक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं ।















