मुठभेड़ : किसान के साथ लूट करने का आरोपी गिरफ्तार
मुठभेड़ : किसान के साथ लूट करने का आरोपी गिरफ्तार
-बदमाश के पैर में लगी गोली, 52 हजार रुपये व मोटरसाइकिल बरामद
चौमुहां (मथुरा) । थाना छाता इलाके में पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है, शनिवार की देर रात हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा ।
स्वाट, सर्विलांस और छाता पुलिस की संयुक्त टीमें राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर संस्कृति यूनिवर्सिटी फ्लाईओवर के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थीं, इसी दौरान पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए, पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी और सर्विस रोड की तरफ भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। (89).jpg)
पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मोटरसाइकिल सहित वहीं गिर गया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया, पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राहुल पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम छायसा, थाना छायसा, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है, पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी शिवकुमार के साथ मिलकर बीते 2 नवंबर 2026 को के.डी. मेडिकल कॉलेज छाता के पुल के पास से एक व्यक्ति को धक्का देकर गिरा दिया था और उससे कुल 2,13,740 (दो लाख तेरह हजार सात सौ चालीस) रुपये लूट कर फरार हो गए थे ।.png)
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश राहुल के कब्जे से लूटी गई रकम में से 52,500 रुपये की नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक अवैध देसी तमंचा (.315 बोर), 3 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस (.315 बोर), पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राहुल एक पेशेवर और शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ मथुरा, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और हरियाणा के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के करीब 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस अब फरार अभियुक्त शिवकुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है ।















