दीपावली पर ‘ब्रज रज सेवा’ अभियान में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
दीपावली पर ‘ब्रज रज सेवा’ अभियान में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
-राधाकुण्ड और श्याम कुंड परिक्रमा मार्ग सहित सार्वजनिक स्थलों पर चलाया अभियान
राधाकुण्ड (मथुरा) । दीपावली के पावन पर्व पर ‘ब्रज वैभव अभियान’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ अभियान के तहत राधा कुण्ड में ‘ब्रज रज सेवा’ स्वच्छता एवं ध्यान अभियान आयोजित किया गया, इसमें देश के विभिन्न नगरों और क्षेत्रों से आए लगभग 150 स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर राधा कुण्ड एवं श्याम कुण्ड की परिक्रमा परिधि, परिक्रमा मार्ग तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की ।(93).jpg)
अभियान का शुभारंभ कुम्हार मोहल्ला स्थित हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र के निकट से हुआ, स्वच्छता कार्य के साथ ध्यान सत्र भी आयोजित किए जिनमें अभ्यासियों एवं स्थानीय जिज्ञासुओं ने भाग लेकर हृदय आधारित ध्यान का अनुभव किया, हार्टफुलनेस एक वैश्विक संस्था है, जो ध्यान एवं योग के माध्यम से आंतरिक शांति, आत्मविकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करती है, संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक परम पूज्य दाजी कमलेश डी0 पटेल की प्रेरणा से संचालित ‘ब्रज वैभव अभियान’ का उद्देश्य ब्रज की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर का संरक्षण करना तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है । .png)
इस अभियान के माध्यम से सेवा, साधना और जनभागीदारी को जोड़कर स्वच्छ एवं सुंदर ब्रज के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है, अभियान में आगरा, सहारनपुर, दिल्ली, देहरादून, इगलास, हाथरस, मथुरा, छाता, सहार, गोवर्धन, राधा कुण्ड, जयपुर, भरतपुर, राजगढ़, डीग, बहज, दौसा और अलवर सहित विभिन्न नगरों एवं क्षेत्रों से आए लगभग 150 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।
राधाकुण्ड के पूज्य संत महाराज काशीराम दास ने स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया, विधायक मेघश्याम सिंह, एसडीएम संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार तथा गोवर्धन नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने अभियान की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, राधा कुण्ड नगर पंचायत के अध्यक्ष रामफल, वार्ड सदस्यों, प्रबंधक एवं सफाई कर्मचारियों ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया ।















