वृंदावन : गोपीनाथ मंदिर में माताओं ने जलाए खुशियों के दीपक
वृंदावन : गोपीनाथ मंदिर में माताओं ने जलाए खुशियों के दीपक
वृंदावन । धार्मिक नगरी की भजनानन्दी विधवा माताओं ने शुक्रवार को प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में सदियों पुरानी कुरीतियों को दरकिनार कर आलौकिक दीपावली मनाई, पीढ़ियों से अशुभ मानकर सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों से वंचित रखी जाने वाली इन महिलाओं ने खुशियों के दीप जलाकर पूरे मंदिर प्रांगण को जगमग कर दिया ।(90).jpg)
सुलभ इंटरनेशनल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विधवा माताओं को समाज की मुख्यधारा में लाने और उनकी गरिमा पुनः बहाल करने का एक सशक्त प्रयास रहा, संस्थाजनों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत संस्था 2012 से वृंदावन और वाराणसी के आश्रमों में रहने वाली माताओं की देखभाल कर रही है, पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आई माताएं दशकों से यहां निवास कर प्रभु भजन कर रही हैं जिन्हें संस्था के संस्थापक दिवंगत डॉ0 बिंदेश्वर पाठक के प्रयासों से मुख्यधारा में जुड़ने का अवसर मिला ।.png)
सुलभ इंटरनेशनल की कार्यकारी संयोजक नित्या पाठक ने कहा कि यह उत्सव केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि इन महिलाओं के लिए आशा और सम्मान के समावेश का प्रतीक है, आश्रमों से आई माताओं ने पारंपरिक उल्लास के साथ उत्सव मनाया, विधवा माता छवि दासी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इन क्रांतिकारी बदलावों ने उनके जीवन में नया प्रकाश भरा है और अब वे भगवान कृष्ण की नगरी में सम्मानित जीवन व्यतीत कर रही हैं, यह आयोजन समाज में व्याप्त कलंक को मिटाकर सांस्कृतिक जीवन में उनकी समानता और गरिमापूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है, इस दौरान मदन झा, वंदना वर्मा, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे ।















