शातिर नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल किया बरामद

शातिर नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल किया बरामद
   मथुरा । थाना हाईवे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से करीब 22 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है, आरोपी के पास से 459 ग्राम नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम भी बरामद हुआ है। 
  पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी, नकबजनी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से 2023 तक मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, चोरी का माल रखने, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। 
   थाना हाईवे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 8 नवंबर की शाम करीब 7 बजकर 16 मिनट पर अडूकी जाने वाले रास्ते पर एक खाली प्लॉट के पास से आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार किया, आरोपी मूल रूप से औरंगाबाद के शांतिनगर दामोदरपुरा का रहने वाला है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की धातु के एक हार, चार अंगूठियां, दो चेन, चार कंगन और चूड़ियां, एक पेंडल और कान की झुमकी बरामद की हैं, इसके अलावा चांदी की दो जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछुए, चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी बरामद हुई है ।
   इसके अलावा एक आधार कार्ड और 459 ग्राम अल्प्राजोलम भी बरामद किया है, बरामद चोरी के सामान की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है, पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है जबकि अल्प्राजोलम की बरामदगी के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2091193
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.