हाइवे पर व्याप्त अव्यवस्था से फिर हुई चार लोगों की मौत, पांच घायल

हाइवे पर व्याप्त अव्यवस्था से फिर हुई चार लोगों की मौत, पांच घायल
-मध्य प्रदेश के भिंड निवासी नौ लोग थे सवार, दो घायलों की हालत गंभीर
-डीएम व एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से ली घटना की जानकारी
  मथुरा । हाईवे पर व्याप्त अव्यवस्था फिर जानलेवा साबित हुई, हाईवे पर वाहनों के खराब हो जाने अथवा आवश्यकता पड़ने पर वाहन को सड़क किनारे खड़े करने की कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह थाना जैंत क्षेत्र के चौमुहां स्थित सनसिटी के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए, मध्य प्रदेश नंबर की स्विफ्ट कार सर्विस लेन पर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए ।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 7ः30 बजे हुआ, स्विफ्ट कार में कुल नौ लोग सवार थे, सभी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले बताए गए हैं और ग्वालियर से आए थे, दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए, घायलों को तत्काल सर्वोदय मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है, इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है, दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। 
  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई, स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, इसके बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन घायलों का उपचार शुरू कर दिया, घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, भीषण टक्कर के चलते हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया, फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं ।
   जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार लोगों ने रात में दो अलग-अलग स्थानों परिक्रमा की थी, आशंका है कि रातभर जागने और पर्याप्त नींद नहीं मिलने के कारण चालक को झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई, हालांकि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रही है, हादसे की सूचना पर डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार अस्पताल पहुंचे, दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली, अधिकारियों ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, इस भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2111175
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.