कंस वध मेला में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी से गहराया विवाद
कंस वध मेला में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी से गहराया विवाद
-भागवत आचार्यों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जताया आक्रोश
मथुरा । कंस वध मेला में निकाली गई धीरेंद्र शास्त्री की झांकी को लेकर विवाद अभी भी थम नहीं रहा है, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की झांकी को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है, झांकी को लेकर भागवत आचार्यों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, इसी के विरोध में भागवत आचार्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की ।.jpg)
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि झांकी को लेकर उनकी आपत्ति है और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई, इस दौरान आर0 के0 पांडेय ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित निर्णय लेने की अपील की, अब देखना होगा कि इस ज्ञापन के बाद जिला प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं ।















