अखिलेश यादव को दी श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने की चुनौती
अखिलेश यादव को दी श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने की चुनौती
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है, अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुले मंच से श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने की चुनौती दी, महंत राजू दास की यह चुनौती ऐसे समय सामने आई है, जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या और श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। .jpg)
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंद नगर द्वार यानी गेट नंबर तीन पर महंत राजू दास हाथों में पोस्टर लेकर नजर आए, पोस्टर पर अखिलेश यादव की साइकिल चलाते हुए तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में लिखा था- "हम तो आ गए हैं, तुम कब आओगे", "अयोध्या से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि आओ अखिलेश यादव जी", वहीं पोस्टर पर "गोली-डंडे खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे" का नारा भी लिखा हुआ था, महंत राजू दास के साथ कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, काशी विद्वत परिषद पश्चिमी भारत के प्रभारी रोहित रिछारिया समेत कई संतों और धर्माचार्यों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किए, दर्शन के बाद संतों ने परिसर में मौजूद मस्जिद को हटाकर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाए जाने की मांग भी उठाई ।















