महिला सुरक्षा केंद्र पर उद्घाटन के बाद ही लटक गया ताला

महिला सुरक्षा केंद्र पर उद्घाटन के बाद ही लटक गया ताला
-अधिकारियों ने किया था जोर-शोर से शुभारंभ, महीनों से बंद पड़ा है पिंक बूथ
  मथुरा । महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए बड़े जोर-शोर से शुरू किए गए पिंक बूथ की हकीकत अब सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही है, सौंख रोड स्थित राधिका विहार में बनाए गए महिला सुरक्षा एवं सहायता केंद्र पर उद्घाटन के कुछ समय बाद से ही ताला लटका हुआ है, जिस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराना था वह खुद उपेक्षा का शिकार नजर आ रहा है । 
  गौरतलब है कि 20 नवंबर 2025 को इस पिंक बूथ का महानगर के उच्च अधिकारियों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया था, उद्घाटन के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे और इसे महिलाओं की सहायता के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया गया था लेकिन मौजूदा तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां कर रही है, पिंक बूथ के बाहर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली और बंद पड़े केंद्र को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी उपयोगिता पर कितना ध्यान दिया जा रहा है। 
  सवाल यह है कि जब लाखों रुपये खर्च कर ऐसे केंद्र बनाए जाते हैं और उनका उद्घाटन भी बड़े समारोह के साथ किया जाता है तो फिर उनकी नियमित संचालन व्यवस्था सुनिश्चित क्यों नहीं की जाती ? आखिर उद्घाटन के बाद इस केंद्र को चालू रखने की जिम्मेदारी किसकी है ? महिला सुरक्षा के नाम पर शुरू की गई यह पहल यदि बंद दरवाजों के पीछे ही कैद रहनी है तो इसका महिलाओं को क्या लाभ मिलेगा ? अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान देकर पिंक बूथ को नियमित रूप से संचालित कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2111176
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.