दीनदयाल धाम में 28 नवम्बर को जुटेंगे भाजपा के दिग्गज
दीनदयाल धाम में 28 नवम्बर को जुटेंगे भाजपा के दिग्गज
फरह (मथुरा) । परखम स्थित दीनदयाल धाम में 28 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे, इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रकल्पों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, इसी क्रम में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। .jpg)
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद एवं पंचगव्य अनुसंधान केंद्र तथा श्री नंदेश्वर छात्रावास का लोकार्पण प्रस्तावित है, वहीं आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय पशु चिकित्सा महाविद्यालय और आवासीय परिसर का शिलान्यास किया जाएगा, इन प्रकल्पों के माध्यम से क्षेत्र में आयुर्वेद शिक्षा चिकित्सा और पशु चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे गऊ ग्राम स्थित गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में किया जाएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जनपद के प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा यातायात पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, गौशाला समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा के अनुसार कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं ।















