पानी गांव रोड पर राधारानी कट के पास हुआ हादसा, 6 घायल

पानी गांव रोड पर राधारानी कट के पास हुआ हादसा, 6 घायल
-पीआरवी और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल 
  मथुरा । मांट थाना क्षेत्र के पानीगांव रोड पर राधारानी कट के समीप बुधवार देर रात शादी समारोह से लौट रही स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई, हादसे में कार सवार छह युवक घायल हो गए, दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से वृंदावन स्थित मायावती अस्पताल में भर्ती कराया। 
  जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के गांव नगला चेता निवासी छह युवक स्कार्पियो कार से मांट थाना क्षेत्र के गांव डांगौली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे, समारोह में शामिल होने के बाद सभी युवक देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे, रात करीब 12ः15 बजे उनकी कार पानीगांव रोड पर राधारानी कट के समीप पहुंची, इसी दौरान अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और स्कार्पियो सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई, हादसे में कार सवार लोकेश (21), कान्हा (17), अजय (25), भूपेंद्र (23), विपिन (30) और पवन (25) घायल हो गए ।
   कार पलटने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने में मदद की, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 8420 और मांट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए वृंदावन के मायावती अस्पताल भिजवाया, इसके बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए, पुलिस के मुताबिक सभी छह युवकों को चोटें आई हैं, फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है, पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2116674
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.