विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की गई समीक्षा

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की गई समीक्षा
-बीएलओ की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश
   मथुरा । विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाता पंजीकरण कार्य में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी है, डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील सदर सभागार में समस्त सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
   बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सुपरवाइजर अपने क्षेत्र में तैनात बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करें, सभी बीएलओ पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करें, डीएम ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों पर ध्यान देने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पात्र नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं। इसके लिए बीएलओ को घर घर जाकर सर्वेक्षण करने और लोगों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। 
  वहीं सुपरवाइजरों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर ठस्व् की उपस्थिति और कार्यों की प्रगति का सत्यापन करने को कहा गया, जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने या जिम्मेदारी से काम नहीं करने वाले बीएलओ की सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और मतदाता सूची को अधिक समावेशी, शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जा सके, बैठक में एसडीएम सदर मोहित कुमार, तहसीलदार सदर अमित त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सहित सदर क्षेत्र के समस्त सुपरवाइजर मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2116670
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.