शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत
  चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत रामताल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक अपने गांव लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। 
  मिली जानकारी के अनुसार, थाना जैंत क्षेत्र के गांव बाटी निवासी वीरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश थाना क्षेत्र के ही गांव नारायणपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, देर रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह अपनी बाइक से वापस अपने गांव बाटी लौट रहे थे, इसी दौरान रामताल के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, रात का समय होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं हो सकी। 
  सुबह के समय जब स्थानीय राहगीर उस रास्ते से गुजरे, तो उन्होंने खंभे के पास क्षतिग्रस्त बाइक और युवक का शव पड़ा देखा। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना थाना जैंत पुलिस को दी, सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया, पुलिस ने मृतक की शिनाख्त वीरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव बाटी के रूप में की और तत्काल घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।
    हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई, बताया जा रहा है कि मृतक वीरेंद्र अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, थाना जैंत अध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि रामताल के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2116669
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.