गांव तरौली में हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाया पूरा दमखम
गांव तरौली में हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाया पूरा दमखम
तरौली (मथुरा) । भगवान कार्तिकेय (स्वामी बाबा) की तपोस्थली गांव तरौली में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, दंगल में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी, पहलवानों के शानदार मुकाबले देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से दर्शक उमड़ पड़े ।.jpg)
कुश्ती दंगल का शुभारंभ शाम करीब तीन बजे हुआ, दंगल कमेटी की ओर से पहली कुश्ती एक हजार रुपये की कराई गई, जबकि अंतिम और सबसे बड़ी कुश्ती 11 हजार रुपये की रही, दंगल में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, दंगल में तरौली के लखन पहलवान ने आगरा के सोनू पहलवान को कड़े मुकाबले में पछाड़कर 5100 रुपये की कुश्ती अपने नाम की, 6100 रूपये की कुस्ती मोहित पहलवान जानू व परवेश पहलवान के बीच हुई जिसमें मोहित पहलवान ने परवेश को चित कर जीत हासिल की ।
वहीं सेही के सचिन पहलवान और आगरा के अमित पहलवान के बीच हुए मुकाबले में सचिन पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला तरौली के गौरव पहलवान और दीपक पहलवान के बीच 11 हजार रुपये की इनामी राशि के लिए हुआ, दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और काफी देर तक अपने दांव-पेच आजमाए लेकिन कोई भी पहलवान दूसरे को चित नहीं कर सका। आखिरकार यह आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूट गई। इस मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक रोमांचित किए रखा।
इस अवसर पर दंगल कमेटी की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का पगड़ी और पटुका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने भी पहलवानों के हाथ मिलवाकर उनका उत्साहवर्धन किया, दंगल में भरत सिंह प्रधान, राजवीर सिंह, पूर्व प्रधान पूरन सिंह, मटोली दूधिया, निहाल सिंह, जितेंद्र सिंह एडवोकेट और हरिओम डीलर ने रेफरी की भूमिका निभाई, कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान मूलचंद सिसोदिया ने किया ।















