एसआईआर : नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं जरूरत, बूथ पर ही होगी सुनवाई
एसआईआर : नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं जरूरत, बूथ पर ही होगी सुनवाई
-बूथों पर नोटिस की सुनवाई के लिए लगेगा 10 और 11 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
मथुरा । एसआईआर प्रक्रिया में अगर आप को नोटिस मिला है तो घबराएं नहीं, आपके बूथ पर ही आपकी बात सुनी जाएगी, एसआईआर फॉर्म में जिन मतदातओं ने अभी तक अपनी मैंपिंग नहीं कराई है वह जल्द करा लें, वोटर लिस्ट की मैपिंग कराने का ये अंतिम अवसर चल रहा है, नोटिस की सुनवाई अब मतदाताओं के बूथ पर ही हो रही है, चुनाव आयोग ने मैपिंग से छूटे मतदाताओं को नोटिस भेजकर 2003 की वोटर लिस्ट से माता पिता, दादा दादी के नाम का ब्यौरा मांगा है, 2003 की वोटर लिस्ट में माता-पिता एवं दादा दादी का नाम न मिलने पर 13 तरह के दस्तावेजों में कोई एक दस्तावेज मांगा है ।
मंगलवार को सर्वाेदय इंटर कॉलेज पर लगे कैम्प में नोटिस का निस्तारण कराने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, एसडीएम छाता वैभव गुप्ता ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिसों की सुनवाई के लिए अभी तक छाता तहसील में चार केंद्र बनाए गए थे, सभी केन्द्रों की सुनवाई की समयावधि समाप्त होने के बाद अब बूथ स्तर पर नोटिस की सुनवाई की जा रही है, 10 से 11 फरवरी तक सभी बूथों पर मेगा कैम्प लगाए जा रहे है, छाता तहसील में कुल 189 बूथ है जिसमे 38848 मतदाताओं को मैपिंग के लिए नोटिस जारी किए गए थे, 55 से 60 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, शेष मतदाताओं की मैपिंग बूथ स्तर से की जाएगी ।
उन्होंने अपील की है कि जो मतदाता अभी तक अपनी मैपिंग नहीं करा पाए है, वह 11 फरवरी को अपने बूथ पर जाकर मैपिंग अवश्य करा लें, मैपिंग कराने का ये अंतिम अवसर है, नायब तहसीलदार शिवशंकर पटेल ने बीएलओ के साथ मिलकर सर्वाेदय इंटर कॉलेज में लगे कैम्प में नोटिसों की सुनवाई की सुनवाई की, एईआरओ द्वारा मांगे दस्तावेजों को मौके पर ही फीड कर नोटिस का निस्तारण किया गया, उन्होंने बताया कि जिन मतदाओं के 2025 की वोटर लिस्ट में नाम है और वह अपनी मैपिंग नहीं करा पाए हैं, ऐसे सभी लोगों को मैपिंग कराने के लिए नोटिस जारी किए गए है, जिन लोगो को नोटिस जारी किए गए है, उन्हें नवीन वोटर लिस्ट में सम्मिलित करने के लिए दस्तावेज मांगे गए है ।







.jpeg)













