स्वामी विवेकानंद के उपदेशात्मक वचनों को जीवन में उतारे-डीआईओएस
स्वामी विवेकानंद के उपदेशात्मक वचनों को जीवन में उतारे-डीआईओएस
-बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के सम्मान में हुआ आशीर्वाद समारोह
मथुरा । कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, माधव कुंज के तत्वावधान में इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के छात्रों का आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के द्वारा हुआ, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजीव पाठक ने मंचासीन अतिथियों का परिचय दिया, कार्यक्रम की प्रस्ताविकी एवं उद्देश्य केशव सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम में छात्रों शिवम वर्मा एवं हिमांशु राजपूत ने अपनी स्मृतियों साझा की, संचालन जीव विज्ञान के प्रवक्ता नरेन्द्र कुमार ने किया, छात्र तोषान्त गोला द्वारा एकल गीत श्बन्धु रूक मत जाना मग में प्रस्तुत किया गया ।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने छात्रों को स्वामी विवेकानन्द के उपदेशात्मक वचनों में एक सूत्र वाक्य (उत्तिष्ठ जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत) को जीवन में उतारने एवं लक्ष्य के पाँच मंत्र दिये, चंद्रोदय मंदिर के महंत अनन्तवीर्य दास ने छात्रों को अपने आशीर्वचन में छात्रों के जीवन एवं शिक्षा में आने वाली चुनौतियों का सामना करने हेतु अवगत कराया, कार्यक्रम प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के संयोजक वाणिज्य प्रवक्ता विनय कुमार रहे, प्रधानाचार्य इन्द्रपाल,आरएसएस के विभाग सह कार्यवाह डॉ0 संजय, महानगर कार्यवाह विजय बंटा, विद्यालय प्रबंधक समीर बंसल, उपाध्यक्ष विशाल रूहेला, रूपकिशोर शर्मा ने छात्रों में सफलता हेतु पुस्तकों के महत्त्व पर बल दिया, कार्यक्रम का समापन कक्षा द्वादश के छात्रों पर पुष्प वर्षा के साथ हुआ।
इस दौरान राजीव पाठक, उमेश शर्मा, विनय कुमार, लोकेश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, केशव सिंह, सोम कुमार लावानिया, निधिश अग्रवाल, महेश चंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, विजय कुमार, मुनेश कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, सीताराम बघेल, जगवीर सिंह, अमृत सिंह, विजयपाल सिंह, टीकाराम, दिव्या गुप्ता, रितु गौड़, दीप्ति तिवारी, काजल भारद्वाज, दिनेश शर्मा, रघुराज सिंह, हेमंत कुमार, अभिलाष, बलराम शर्मा हितेश कुमार, योगेश शर्मा, मनीष दास, अनिल कुमार, राम कुमार, मनोज कुमार, कुमार पाल, सूरजपाल, अनीता आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)













