निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजन में 65 लोगों ने उठाया लाभ
निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजन में 65 लोगों ने उठाया लाभ
मथुरा । श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के तत्वावधान में मंगलवार को गली पातीराम, मंडी रामदास स्थित सुरेश चंद गोला के आवास पर, मंदिर के समीप एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा स्थानीय नागरिकों की आँखों की जांच की गई तथा उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया गया, इस शिविर का लाभ 65 से अधिक नागरिकों ने उठाया ।

समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समिति का प्रमुख उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने शिविर के सफल आयोजन हेतु चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।
शिविर में उपस्थित डॉ0 सिद्धार्थ तरकर ने नेत्र रोगों से बचाव, नियमित जांच की आवश्यकता एवं आंखों की उचित देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं तथा लोगों से समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने की अपील की, वहीं समिति के महामंत्री अर्जुन पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक तीन माह में इस प्रकार के निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, विजय शर्मा, अर्जुन पंडित, आशीष शर्मा, कुलदीप शर्मा, शिव नारायण, सुरेश गोला, हरिकिशन गोला, डॉ0 सिद्धार्थ तरकर, योगेश शर्मा, मोना डागोर, सिंधु, बिस्सा चौधरी , विवेक शर्मा,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।







.jpeg)













