ठेकेदारों की मनमानी से राशन लेने से वंचित हैं हजारों लोग

ठेकेदारों की मनमानी से राशन लेने से वंचित हैं हजारों लोग 
-भाजपा नेता यतेंद्र फौजदार ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से की जांच की मांग
मथुरा । जनपद में एफसीआई के ठेकदारों की मनमानी व हठधर्मिता के कारण राशन की दुकानों पर 29 मार्च तक बाजरा पहुचाया गया जिस कारण मात्र 2 दिन ही राशन की दुकानों पर वितरण हो पाया जिससे जनपद में हज़ारों कार्ड धारक मार्च महीने का राशन लेने से वंचित रह गये जिसकी वजह से जनपद में हज़ारों गरीब परेशान हैं और कार्ड धारकों में झगड़े हो रहे हैं जबकि 12 मार्च से शासन ने वितरण की तारीख निर्धारित की थी ठेकेदारों को 11 मार्च तक राशन गेंहू,चांवल एवं बाजरा दुकानों पर पहुचाना था ।
    भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री यतेंद्र फौजदार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मथुरा ज़िलाधिकारी सी पी सिंह से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की माँग की है, उन्होंने आरोप लगाया है कि ठेकदार की मनमानी एवं लापरवाही के कारण मथुरा जनपद के हजारों गरीब कार्ड धारक मार्च माह का राशन लेने से रह गये हैं जिस कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार के ख़िलाफ़ जनता में रोष व्याप्त हो रहा है, उन्होंने कहा कि किसी साजिश के तहत योगी सरकार को बदनाम करने का प्रयास ठेकदार कार्य कर रहे हैं जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1571883
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.