कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण पर शिक्षा संगोष्ठी में किया प्रदर्शन
कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण पर शिक्षा संगोष्ठी में किया प्रदर्शन
मथुरा । उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के डॉ0 मुकेश चन्द अग्रवाल के निर्देशन में जिला स्तरीय कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने पर संस्थान में शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिलेभर से चयनित चार परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं संस्थान के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया ।
संस्थान के प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित विशेषज्ञों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, प्रदर्शनी में लगाई गई सभी स्टालों का विशेषज्ञों ने जायजा लेते हुए सराहना की, प्रशिक्षुओं द्वारा मोटे अनाज का प्रचार प्रसार स्टालों पर व्यंजन तैयार कर किया गया, तत्पश्चात नए सभागार में स्मार्ट बोर्ड पर अपना अपना प्रस्तुतीकरण दिया ।
डॉ0 रमेश चन्द शिक्षक एवं पूर्व जेसीओ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय करनपुर फरह ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए खारे पानी में किचन गार्डन विकसित करने की तकनीक को साझा किया और कहा कि हम बच्चों को पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं जो जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए आवश्यक है, प्रवक्ता गणों ने भी अपने शोध कार्यों से अवगत कराया, प्राचार्य ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।







.jpeg)









