राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सम्मान समारोह में हुए शामिल
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सम्मान समारोह में हुए शामिल
मथुरा । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राया पहुंचे और यहां नई कार्यकारिणी के सम्मान समारोह में भाग लिया, राया ब्लॉक के सेवानिवृत्त शिक्षकों के विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चौधरी, ब्लॉक महामंत्री तीर्थ मोहन शर्मा और विनीता चौधरी ब्लॉक कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, डॉ0 देवदत्त शर्मा, डॉ0 जयपाल सिंह के नेतृत्व व निर्देशन में संपन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह प्रधान अध्यापक घड़ी हरिया द्वारा की गई, समारोह के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय मेधावी रहे, उन्होंने अपने संबोधन में टेट के मुद्दे को उठाया और साथ ही उन्होंने राया के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चौधरी,तीर्थ मोहन चूड़ामणि ब्लॉक महामंत्री, विनीता चौधरी कोषाध्यक्ष एवं नवीन कार्यकारिणी को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम में मातादीन, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सोनल शर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री, मुकेश सिंह एवं रन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, इंद्रपाल सिंह,जिला महामंत्री नेम सिंह, जिला संरक्षक, मनोज रावत जिला संयुक्त मंत्री ब्लॉक अध्यक्ष मथुरा, बच्चू सिंह जिला मंत्री, राजेश वर्मा, जिला ऑडिटर, सुरजीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मांट, प्रद्धुम्न सिंह ब्लॉक अध्यक्षनंदगांव, पवन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नौहझील, धर्मेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष गोवर्धन, तेजवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षामित्र संगठन आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









