अब जरूरत पड़ने पर आपके गांव भी पहुंचेगा गेहूं क्रय केन्द्र

अब जरूरत पड़ने पर आपके गांव भी पहुंचेगा गेहूं क्रय केन्द्र
   मथुरा । जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने अवगत कराया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत कृषकों से गेहूं खरीद के लिए जनपद में खाद्य विभाग के 10, पीसीएफ के 60, पीसीयू के 12, भारतीय खाद्य निगम के 4 एवं कृषि उत्पादन मण्डी समिति के 2 कुल 88 गेहूं क्रय केन्द्र स्थापित किए गए है जिसमें से पांच गेहूं क्रय केन्द्र मोबाइल के रूप में कार्य करेंगे, गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 प्रति कुन्तल तथा क्रय अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 है । 
  उन्होंने बताया कि किसान खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल अथवा यूपी किसान मित्र ऐप्प के माध्यम से गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण करा सकते है, पंजीकरण के समय किसान द्वारा अपने गेहूं के बोये गए रकबे का विवरण पोर्टल पर दर्ज करना होगा व सक्रिय मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी द्वारा अपना पंजीकरण लॉक करना होगा, समस्त कृषक बन्धु अपनी उपज के समर्थन मूल्य का तत्काल भुगतान प्राप्त करने हेतु अपने बैंक खाते को आधार से लिंक एवं एनपीसीआई से मैपिंग कराना न भूलें ।
   इस बार बटाईदार से भी क्रय किये जाने की व्यवस्था है, वर्तमान वर्ष में शासनादेशानुसार व्यवस्था है कि कृषकों का पंजीकरण एग्रीस्टैक एवं ई पड़ताल डाटा के आधार पर स्वतः सत्यापन हो जाएगा, यदि स्वतः सत्यापन नहीं होता है तथा सत्यापन लंबित है, प्रदर्शित होता है तो कृषक बन्धु अपने कम्प्यूटराइज्ड सत्यापित खतौनी, खसरा, चकबंदी प्रपत्र, फोटोयुक्त आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि के साथ अपने नजदीकी गेहूं क्रय केन्द्र पर जा सकते है, क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा उपरोक्त प्रपत्रों का सत्यापन करते हुए गेहूं क्रय कर लिया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1571870
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.