मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचे दो बदमाश, एक के पैर में लगी गोली

मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचे दो बदमाश, एक के पैर में लगी गोली 
-बरसाना पुलिस ने की कार्यवाही, भाजपा नेता के घर हमला करने का है आरोप
   मथुरा । थाना बरसाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, बरसाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा भरना खुर्द माइनर के पास सहार से कमई जाने वाले नाले के निकट घेराबंदी की गई ।
   इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया जिसमें जीतू उर्फ जितेन्द्र (33 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लग गई, वहीं दूसरे बदमाश राजवीर (40 वर्ष) को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने उनके कब्जे से एक बिना नंबर की टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल, दो तमंचे .315 बोर, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं ।
   गिरफ्तार दोनों आरोपी थाना बरसाना क्षेत्र के दिवाका थौक, नंदगांव के निवासी बताए जा रहे हैं, पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी वर्तमान में बीएनएस, सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे, फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों  के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1576051
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.