एसएसपी ने 29 एसआई के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

एसएसपी ने 29 एसआई के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
   मथुरा । एसएसपी श्लोक कुमार ने जनपद के थाना व चौकियों पर लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए 29 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है, एसएसपी ने एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे पुलिस उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है, 29 उपनिरीक्षकों में कई पीआरवी पर ही ड्यूटी कर रहे थे तो कई थानों में जमे हुए थे ।
   एसआई सतेंद्र कुमार को जमुनापार की लक्ष्मीनगर चौकी से शेरगढ़ थाना, एसआई मिथलेश उपाध्याय को कस्बा बलदेव चौकी से लक्ष्मीनगर चौकी प्रभारी, विपिन कुमार को शाहपुर चौकी, कोसी से बलदेव कस्बा चौकी भेजा गया है, वहीं विनीत नेहरा को फरह से शाहपुर चौकी प्रभारी, हिमांशी को छाता थाने से पुलिस लाइन, दीपक नागर को लाइन से रिफाइनरी थाना, सुरेशचंद्र को रिफाइनरी से गोवर्धन और पीआरवी में तैनात दरोगाओं को विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1576050
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.