जैंत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचे दो शातिर वाहन चोर
जैंत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचे दो शातिर वाहन चोर
मथुरा । थाना जैंत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक केशव वशिष्ठ और उपनिरीक्षक संजीव कुमार की टीम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थी ।
मुखबिर से सूचना मिली कि छटीकरा ठेके के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर छटीकरा वृन्दावन मार्ग से रामताल की ओर आ रहे हैं, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामताल रोड पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी, चेकिंग के दौरान बम्बे वाले रास्ते से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात स्वीकार की, पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम देवेन्द्र सिंह (26) पुत्र मुकेश सिंह और कमल (24) पुत्र ज्योति निवासीगण जिखनगांव, थाना गोवर्धन बताया है ।







.jpeg)









