जलकर खाक हुआ 50 बीघा गेहूं का भूसा, पहुंचे दमकलकर्मी
जलकर खाक हुआ 50 बीघा गेहूं का भूसा, पहुंचे दमकलकर्मी
मथुरा । जनपद के चौमुहां ब्लॉक में मंगलवार को बिलोडा और औंधुता गांव से सटे खेतों में भीषण आग लग गई, इस अग्निकांड में करीब 50 बीघा गेहूं का भूसा (नरी) जलकर राख हो गया, आग लगने की सूचना मिलते ही डायल 112 और चौकी सेही प्रभारी मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया ।
किसान ओमी ने बताया कि उन्होंने मशीन से गेहूं कटवाए थे। सोनू डॉक्टर और रमेश ने भी बताया कि खेतों में बचा हुआ गेहूं और पशुओं का चारा जल गया, इस हादसे में औंधुता निवासी ओमी की 16 बीघा, भगवान सिंह की 5 बीघा, सोरन की 5 बीघा और योगेश की 5 बीघा सहित कई किसानों की कुल लगभग 50 बीघा भूसे की फसल जलकर नष्ट हो गई, पीड़ित किसानों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद और मुआवजे की मांग की है, चौकी प्रभारी सूरज तेवतिया ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच की जा रही है ।







.jpeg)









