आइजेयू के राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र भारद्वाज का किया गया भव्य स्वागत
आइजेयू के राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र भारद्वाज का किया गया भव्य स्वागत
मथुरा । इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आइजेयू) के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज का सदर बाजार के क्षेत्रीय नागरिकों ने भव्य अभिनंदन किया, सदर बाजार स्थित श्री जी बाबा ब्राह्मण भवन में समस्त मित्र मंडल सदर बाजार के तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव सचिव नरेन्द्र भारद्वाज को क्षेत्रीय नागरिकों ने 11 किलो फूलों के हार, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया ।
विशिष्ट अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ स्वंयसेवक विनय शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र भारद्वाज का इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) का राष्ट्रीय सचिव बनना जनपद मथुरा व प्रदेश के पत्रकारों के लिए गर्व की बात है, पार्षद सुभाष यादव ने कहा कि उनके अनुभव से पत्रकारिता हितार्थ को एक नई मजबूती मिलेगी, सम्मानित होने के बाद नरेन्द्र भारद्वाज ने पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने और उन्हें एकजुट करने का संकल्प दोहराया, अन्य वक्ताओं ने उनके निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता के हितार्थ बताया।
इस दौरान नेहरू पंडित, रविन्द्र भारद्वाज, रतन यादव, विनोद यादव,कपिल यादव, राजू यादव, अनिल अग्रवाल, देवेंद्र सक्सेना, सतीश यादव, पार्षद विष्णु सैनी, पूर्व संभासद दिलीप श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद अंशुल यादव, मुकेश राजपूत, इंदर सिंह यादव, विजय किशोर शर्मा, भूरा यादव, गिरीश यादव, अनन्य भारद्वाज, नारायण सिंह यादव, पूर्व संभासद राधेलाल यादव, पूर्व संभासद दलजीत यादव, काजू यादव, ब्रजेश दत्त भारद्वाज, अनिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनन्य भारद्वाज, रामस्वरूप सैनी, चिन्टू शर्मा, रमेश सैनी, शशिकांत पंडित, कन्हैया, रमन, चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार, अजय शर्मा, उमर कुरैशी, मधुसूदन शर्मा, दीपक बैंकर, योगेश भारद्वाज, रमेश चंद, लोकेश चौधरी, मोहन मीना, ओमप्रकाश सैनी, बी0 एल0 पांडेय, राजू पंडित, गौरव शर्मा, कल्लन पंडित, गुंजन खत्री, सुधीर यादव, हेमकिशोर शर्मा, पवन यादव,टीटू पहलवान, उमाशंकर पुरुवंशी, प्रमोद यादव,अनिल चौरासिया, डॉ0 विमल शर्मा, राजकुमार यादव, सुनील यादव एडवोकेट, मुनेश यादव, लालाराम यादव, अर्पित सक्सेना एडवोकेट, कुकल पंडित, हर्षित मीणा, राजू खान, अश्मित यादव, राम यादव, अमित बिष्ट, साहिल कुरैशी, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे, समारोह का संचालन देवेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने किया ।







.jpeg)









