टीईटी : बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से होलीगेट तक निकला मशाल जुलूस

टीईटी : बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से होलीगेट तक निकला मशाल जुलूस
   मथुरा । आरटीई कानून लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने नगर में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया, अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनरतले निकाले गए जुलूस में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, महिला शिक्षक मोर्चा, एससी, एसटी बेसिक शिक्षक महासभा, उर्दू बीटीसी शिक्षक संघ, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) समेत प्रधानाचार्य परिषद व भाकियू (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया, शिक्षिकाओं ने भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में भाग लिया ।
   महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर मशाल जुलूस सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से होलीगेट तक निकाला गया, जुलूस का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ0 अजय कृष्ण सारस्वत, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता का कानून पूरी तरह असंवैधानिक व गैर मानवीय है, शिक्षक इसे हर हाल में निरस्त करवा कर ही दम लेंगे, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, प्राथमिक के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र पांडे जितेंद्र जोशी, डॉ0 हरीश शर्मा, अवधेश सारस्वत, जिला मंत्री बलवीर सिंह ने कहा कि मथुरा के शिक्षक किसी भी सूरत में इस मनमानी पूर्ण निर्णय को स्वीकार नहीं करेंगे, एससी, एसटी शिक्षक महासभा के धर्म सिंह दिनेश कुमार प्राथमिक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, महेश अग्रवाल, उर्दू एसो0 के जिलाध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने कहा कि बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर यह आंदोलन संविधान विरोधी आदेश को ताबूत में आखिरी कील ठोकने काम काम करेगा ।
  जूनियर के मंडल अध्यक्ष नृत्यगोपाल, जिला मंत्री ठा0 लक्ष्मीनारायण, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा ने कहा कि मथुरा की सडक़ों से उठी शिक्षकों की यह आवाज सरकार के कानों तक जरूर पहुँचेगी, यूटा के विकास यादव, प्रीति भटनागर, सुजीत वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, दिनेश चौधरी, भूपेंद्र झा, अशोक परिहार ने आदेश को अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध जताया व केन्द्र सरकार से इसे निरस्त करने की मांग की, डॉ0 जयपाल, जितेंद्र वर्मा, सुधीर सोलंकी, राजेंद्र सिंह छौंकर एवं आंदोलन में शामिल शिक्षिकाओं का कहना था कि निर्वाचन, जनगणना व एसआईआर जैसे सरकार के हर महत्वपूर्ण कार्य को बखूबी पूरा करने वाले शिक्षक की योग्यता पर उंगली उठाना अन्यायपूर्ण और गैर संवैधानिक है, प्रदर्शन में पैदल मार्च करते हुए हाथों में मशाल और मोमबत्ती थामे शिक्षिकाओं का जोश देखते ही बन रहा था, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी एवं संरक्षक अशोक लवानियां ने प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का आभार जताया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1625920
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.