गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा 2.8 किलो गांजे के साथ युवक
गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा 2.8 किलो गांजे के साथ युवक
मथुरा । थाना गोविंद नगर पुलिस ने दो किलो 800 गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को 80 फुटा रोड़ के किनारे हरीकेश गौतम की गली के सामने थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा से अभियुक्त आकाश पुत्र राजकुमार निवासी गुलाब कुंड कालोनी थाना मथुरा गेट जपनद भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गोविन्दनगर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी गोविंद नगर रवि त्यागी, रिंकेश शर्मा चौकी प्रभारी डीग गेट, एसआई मयंक वत्स आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









