मई दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई कार्यशाला
मई दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई कार्यशाला
मथुरा । मई दिवस पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा, सीडीओ ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
उन्होंने सभी श्रमिकों को मई दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निर्माण एवं विकास कार्यों में श्रमिकों का योगदान अहम है, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया, सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने श्रमिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया, श्रमिकों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया ।
लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि अंकित बंसल ने मई दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्रमिकों से कहा कि वे श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपना पंजीकरण अवश्य कराएं जिससे उन्हें सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि यह दिवस श्रमिकों के अधिकारों और उनके सम्मान के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम के अंत में सहायक श्रमायुक्त द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया, इस दौरान सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल एवं उपायुक्त उद्योग चंद्रभान द्वारा मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, जेपी शुक्ला, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि अंकित बंसल तथा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जगत अग्रवाल का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर किया गया, कार्यक्रम में एसपी पांडेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रकाश चंद सहित लगभग 125 श्रमिक उपस्थित रहे ।







.jpeg)









