इलेक्ट्रिक बस ने पैदल चल रहे राहगीर को मारी टक्कर
इलेक्ट्रिक बस ने पैदल चल रहे राहगीर को मारी टक्कर
मथुरा । गोवर्धन क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, पैदल जा रहे व्यक्ति को इलेक्ट्रिक बस ने टक्कर मार दी, हादसे के बाद बस का चालक बस को छोडकर फरार हो गया, जानकारी के अनुसार गांव सिह निवासी हरि कृष्ण पुत्र झम्मौ रात के समय सड़क किनारे जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही इलेक्ट्रिक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए ।
इसी दौरान पीछे से आ रहे घायल के भतीजे रामकिशोर ने अपने चाचा को लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी, लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हरि कृष्ण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, रामकिशोर ने बताया कि वह बरसाना से मजदूरी कर घर लौट रहा था, जब अंबेडकर पार्क के पास यह घटना हुई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है, जिला अस्पताल में घायल हरि कृष्ण की हालत नाजुक बनी हुई है ।







.jpeg)









